November 25, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 की तिथि में संशोधन किया है। पहले यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे 3 जनवरी 2027, रविवार को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।

CTET परीक्षा के चलते बदली तारीख

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12 और 13 दिसंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित करने की अधिसूचना जारी की है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

मंडल ने संशोधित अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को निर्धारित केंद्रों पर होगी। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को नई तारीख की जानकारी परीक्षार्थियों तक पहुंचाने तथा परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *