November 25, 2026

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की विशेष टीम ने खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई में कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों जगह से कुल 9 लाख 500 रुपये नकद जब्त किए हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस को दोनों स्थानों पर बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की।

रानीसागर में 19 जुआरी गिरफ्तार, 6.07 लाख रुपये जब्त

पहली कार्रवाई खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर की गई। यहां स्ट्रीट लाइट के नीचे दो पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से 6 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई।

रानीसागर से गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. कैलाश अग्रवाल (49), घरघोड़ा
  2. राधेन्द्र गुप्ता (44), घरघोड़ा
  3. विकास अग्रवाल (49), खरसिया
  4. राजकमल अग्रवाल (38), खरसिया
  5. अभिषेक अग्रवाल (36), खरसिया
  6. विनय अग्रवाल (36), खरसिया
  7. अमोल अग्रवाल (40), खरसिया
  8. संदीप अग्रवाल (41), खरसिया
  9. आलोक अग्रवाल (45), खरसिया
  10. संजय कुमार (38), खरसिया
  11. पारस उर्फ पिन्टु (36), कृष्णा बिहार, रायगढ़
  12. अंकित कुमार (36), खरसिया
  13. मुरली अग्रवाल (38), खरसिया
  14. हासित गुप्ता (48), टेन्डा नावापारा
  15. प्रतीक अग्रवाल (38), खरसिया
  16. अमन कुमार (30), खरसिया
  17. दिनेश अग्रवाल (53), खरसिया
  18. शुभम अग्रवाल (25), खरसिया
  19. नरेश कुमार (58), रायगढ़

तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था जुआ

दूसरी कार्रवाई कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एचपी गैस एजेंसी के पास की गई। पुलिस के मुताबिक, यहां दीवार के किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगाए जा रहे थे। दबिश के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 10 जुआरियों को पकड़ा गया।

पुलिस ने इस फड़ से 2 लाख 93 हजार 100 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की।

तारापुर से गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. दिनेश यादव (44), बोईरदादर, रायगढ़
  2. चमनदीप सिंह (23), कोष्टापारा, रायगढ़
  3. रौनक अग्रवाल (37), रायगढ़
  4. राजीव लोचन बेहरा (40), बोईरदादर, रायगढ़
  5. आकाश गर्ग, मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़
  6. विकास अग्रवाल, बोईरदादर, रायगढ़
  7. प्रिंस सलूजा (27), गौरीशंकर मंदिर के सामने, रायगढ़
  8. पंकज कुमार महथा (41), जगतपुर, रायगढ़
  9. रजत गोयल (31), कबीर चौक, रायगढ़
  10. यश अग्रवाल (29), गजाननपुरम, रायगढ़

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने दोनों मामलों में गिरफ्तार 29 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त कार्रवाई में खरसिया और कोतरारोड़ थाना प्रभारियों सहित पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *