रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों राजनीतिक गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया पर अपने एक नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। अमित जोगी जल्द ही एक गाने के जरिए लोगों के सामने नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ी एक झलक साझा की है, जिसमें वह अलग अंदाज में आवाज निकालते दिखाई दे रहे हैं।

शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने पहुंचे थे अमित जोगी
अमित जोगी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह एक शॉर्ट फिल्म के लॉन्च के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां मौजूद रिकॉर्डिंग स्टूडियो में खुद एक गीत रिकॉर्ड कर लिया।
उन्होंने Gaurav R Music में हुई रिकॉर्डिंग सेशन की एक छोटी वीडियो झलक भी साझा की है। वीडियो में अमित जोगी गाने की रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह कौए की आवाज निकालते हुए भी दिखाई देते हैं, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।
अमित जोगी ने लिखा- कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं
अमित जोगी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने गए थे, लेकिन वहां पहुंचकर खुद एक गीत रिकॉर्ड कर बैठे। उन्होंने रिकॉर्डिंग सेशन की झलक साझा करते हुए लिखा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, बल्कि उन्हें गा दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि पूरा गीत गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद से उनके समर्थकों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स में इस गाने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
गांधी जयंती पर रिलीज होगा पूरा गाना
अमित जोगी के मुताबिक, गाने का पूरा वर्जन गांधी जयंती पर सामने आएगा। फिलहाल उन्होंने रिकॉर्डिंग की सिर्फ एक छोटी झलक साझा की है। अब देखना होगा कि यह गाना किस विषय पर है और इसमें अमित जोगी का अंदाज कैसा देखने-सुनने को मिलता है।