November 6, 2026

डिंडौरी: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसा करंजिया विकासखंड के गोपालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत झंनकी गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार ईको कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश, कार को किया आग के हवाले

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ईको कार को घेर लिया और आक्रोश में वाहन में आग लगा दी। सूचना मिलते ही करंजिया और गोपालपुर चौकी की पुलिस टीम बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने जले हुए वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही घायलों की पहचान और चालक की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतक और घायलों की पहचान करने के साथ ही वाहन चालक की तलाश में जुटी है। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *