November 6, 2026

भोपाल/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा सीट से विधायक सचिन यादव को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वॉर रूम का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। पार्टी की यह नियुक्ति 24 अक्टूबर 2026 को घोषित की गई और तत्काल प्रभाव से लागू हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद हुई नियुक्ति

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वॉर रूम चेयरपर्सन की नियुक्ति को मंजूरी दी है। सचिन यादव को उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी गतिविधियों के समन्वय और पार्टी की तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है।

कौन हैं सचिन यादव?

सचिन यादव मध्य प्रदेश की कसरावद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वे कमलनाथ के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश से बाहर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चुनावी संगठन और रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

पांच राज्यों में कांग्रेस ने बनाए वॉर रूम प्रमुख

कांग्रेस ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के लिए भी वॉर रूम चेयरपर्सन नियुक्त किए हैं।

  • उत्तर प्रदेश: सचिन यादव
  • पंजाब: कन्नन गोपीनाथन
  • गोवा: इमरोज खान
  • मणिपुर: बिस्वरंजन मोहंती
  • उत्तराखंड: कृष्णा सतरौड़

इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने पांच राज्यों में चुनावी समन्वय और संगठनात्मक तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां तय की हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *