November 9, 2026

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते चालक के हट जाने से बड़ा हादसा टल गया।

राधा-कृष्ण मंदिर के पास हुई घटना

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राधा-कृष्ण मंदिर के पास हुई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

स्कूटी जलने का वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें स्कूटी आग की लपटों से घिरी दिखाई दे रही है और उससे काले धुएं का गुबार उठ रहा है। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *