कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक बीती रात घर से बिना बताए निकला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

रात में घर से निकला था युवक, दोपहर में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शंकर नगर, मुल्ला निवासी 21 वर्षीय सागर कावड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बीती रात घर में किसी को कुछ बताए बिना बाहर निकला था। इसके बाद आज दोपहर उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलने पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।