November 11, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में एक दंपती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी दोनों के शव घर में पंखे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। दंपती मजदूरी करते थे और उनके दो बच्चे हैं।

पड़ोसी ने घर के अंदर देखा तो सामने आई घटना

जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी ने दंपती के घर का गेट खुला देखा। संदेह होने पर वह अंदर पहुंचा, जहां दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। उसने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ईंटखेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपती का करीब चार दिन पहले एक पड़ोसी से विवाद हुआ था। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, इस विवाद का दंपती की मौत से कोई संबंध था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस आत्महत्या के कारणों, पुराने विवाद और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल दंपती के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *