November 11, 2026

भोपाल। राजधानी में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के एक बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एक सार्वजनिक मंच से उन्होंने तलैया थाने के टीआई को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें जवाब देना होगा कि आधी रात को नगर निगम का अमला किस हैसियत से कार्रवाई करने पहुंचा था।

मामला विधायक के समर्थक शारिक को शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में नोटिस मिलने से जुड़ा है। नोटिस मिलने के बाद आरिफ मसूद ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

मंच से टीआई को चेतावनी

मंच से संबोधित करते हुए आरिफ मसूद ने कहा, “टीआई साहब तैयार रहना, आपको जवाब देना होगा कि किस हैसियत से निगम का अमला आधी रात को काम करने पहुंचा था।”

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में उनके समर्थक शारिक को नहीं, बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की अदालत में जवाब देना पड़ेगा।

विधायक के इस बयान के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। हालांकि, नगर निगम की आधी रात की कार्रवाई और नोटिस जारी किए जाने के संबंध में पुलिस-प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *