November 20, 2026

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने काले रंग की हुडी पहने अपनी तस्वीर साझा की है, जिस पर अंग्रेजी में ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ लिखा हुआ है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

हुडी पर लिखा- ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!’

विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काले रंग की हुडी में तस्वीर पोस्ट की। हुडी पर लिखे संदेश को खड़गे की टिप्पणी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, शर्मा ने पोस्ट के साथ कोई विस्तृत बयान साझा नहीं किया है।

पटना के कार्यक्रम में खड़गे की टिप्पणी पर हुआ था विवाद

दरअसल, 25 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में कांग्रेस की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित कर रहे थे। इसी बीच सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने आवाज लगाते हुए कहा, ‘मोदी नहीं जाएगा।’

इस पर खड़गे ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसे लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

अब विजय शर्मा ने हुडी पर लिखे संदेश के जरिए इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उनका पोस्ट राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *