November 20, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश चुनाव टोली का गठन किया है। इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, सांसद संतोष पांडेय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा नगरीय निकायों के लिए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।

चुनाव प्रभारियों और सहप्रभारियों की सूची जारी

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों के संचालन और संगठनात्मक तैयारियों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों के नामों की घोषणा की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *