November 24, 2026

जगदलपुर। सितंबर में हुई भारी बारिश और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे समेत विभिन्न मांगों को लेकर जगदलपुर में किसान संगठनों ने संयुक्त प्रदर्शन किया। किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।

किसान संगठनों के साथ कई संस्थाओं का समर्थन

प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), इंद्रावती नदी बचाओ समिति सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने समर्थन दिया। रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

प्रति एकड़ 65 हजार रुपये राहत की मांग

किसान संगठनों ने सितंबर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान को लेकर सरकार के सामने कई मांगें रखीं। इनमें प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 65 हजार रुपये राहत राशि देने, फसल बीमा का लाभ दिलाने और कर्जमाफी की मांग प्रमुख रही।

कलेक्ट्रेट का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

ट्रैक्टर रैली के बाद किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद अपनी मांगों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और सरकार से किसानों को राहत देने की मांग की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *