November 20, 2026

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होना तय हो गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वे 3 नवंबर को राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे रायपुर में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।

दोपहर 3 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे शहर में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक वे राज्योत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान के बीच दौरे को अहम माना जा रहा

राज्योत्सव की इस वर्ष की थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है। अमित शाह ने देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए समयसीमा तय करने की घोषणा की थी। ऐसे में राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी को नक्सलवाद के खिलाफ अभियान के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव के सांस्कृतिक मंच पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि जनता और युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए देश के तीन चर्चित बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *