November 11, 2026

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बरुड़ थाना क्षेत्र के सिनखेड़ा गांव में एक निजी स्कूल के प्राचार्य पर पांच वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, सिनखेड़ा गांव स्थित निजी ज्ञानदीप स्कूल के प्राचार्य चंपालाल मंडलोई पर पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने बरुड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी प्राचार्य चंपालाल मंडलोई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *