नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया। साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रम और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान प्रदान किया गया।

राज्य अलंकरण से सम्मानित विभूतियां और संस्थाएं
समारोह में घोषित प्रमुख सम्मान और सम्मानित व्यक्तियों एवं संस्थाओं का विवरण इस प्रकार है—
- शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान: आदिवासी सामाजिक चेतना और उत्थान के लिए धमतरी के डुमन लाल ध्रुव।
- यति यतनलाल सम्मान: अहिंसा एवं गोरक्षा के लिए दुर्ग जिले के विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी।
- गुण्डाधूर सम्मान: खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोरबा की संजू देवी।
- मिनीमाता सम्मान: महिला उत्थान एवं जनजागृति के लिए लोक आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद (लता नेताम)।
- गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान: कबीरधाम के सुखचंद भास्कर।
- ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार: सहकारिता के क्षेत्र में प्राथमिक कुडुक मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट (धनसिंह बघेल)।
- हबीब तनवीर सम्मान: रंगकर्म के क्षेत्र में रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर।
- महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान: खेल एवं विशेष रूप से तीरंदाजी के लिए बालोद के टोमन कुमार।
- पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान: सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए बिलासपुर का तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान।
- पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान: हिन्दी साहित्य के लिए रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू।
- चक्रधर सम्मान: शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति।
- दाऊ मंदराजी सम्मान: लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए रायपुर की रेखा जलक्षत्री।
- डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार: कृषि के क्षेत्र में योगदान के लिए कबीरधाम के पुन्नीदास भट्ट।
- महाराजा अग्रसेन सम्मान: सामाजिक समरसता के लिए रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल।
पत्रकारिता, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सम्मान
- चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (हिन्दी प्रिंट मीडिया): रायपुर के प्रमोद कुमार साहू।
- चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (हिन्दी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): रायपुर के बरुण सखाजी और रसिका पांडेय को संयुक्त रूप से।
- मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (अंग्रेजी प्रिंट मीडिया): रायपुर के शिशिर रॉय चौधरी।
- धन्वन्तरि सम्मान: आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान के लिए धमतरी के डॉ. दिनेश कुमार नाग।
- बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार: मछली पालन के लिए बालोद के प्रदीप कुमार सोनी।
- राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा पुरस्कार: रायपुर के डॉ. बहुरन सिंह पटेल।
- डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा पुरस्कार: आदिवासी सेवा और आर्थिक उत्थान के लिए सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर (सी. श्रीनिवास यंगम)।
- स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार: बलौदाबाजार जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह, सीमेंट वर्क्स, सरकीपार।
- पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान: अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान के लिए रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव।
- छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान: दंतेवाड़ा की दीपाली सरावगी।
सिनेमा, लोककला और साहित्य के क्षेत्र में सम्मान
- किशोर साहू सम्मान: हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय और निर्माण के लिए रायपुर के सैयद ताहिर अली (करन खान)।
- लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए दुर्ग की साधना यादव।
- देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार: पंथी नृत्य के लिए आरंग, रायपुर के सीएल रात्रे।
- खुमान साव सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए रायपुर के चंद्रभूषण वर्मा।
- लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार: आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के लिए दुर्ग के दुर्गा प्रसाद पारकार।
- किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण: हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए रायपुर के मोहन सुंदरानी।
- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान: विधि के क्षेत्र में योगदान के लिए दिल्ली के कौस्तुभ शुक्ला और रायपुर के हेमन्त कुमार मिश्र को संयुक्त रूप से।
- माता बहादुर कलारिन सम्मान: महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान के लिए कांकेर की बुलबुल बैदया।
- पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान: रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा के लिए गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय।
- डॉ. तीजन बाई सम्मान: पंडवानी कला के लिए दुर्ग जिले के पाहंदा के चेतन लाल देवांगन।
- चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार: ग्रामीण पर्यटन के लिए कबीरधाम के सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय ‘सन्नी’।
- संत रविदास सम्मान: सामाजिक समरसता, साहित्य एवं काव्य के लिए बालोद के जगदीश प्रसाद देशमुख।
प्रदेश की प्रतिभाओं को मिला सम्मान
राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित कर छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य, लोक परंपराओं और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों को पहचान दी गई। समारोह ने प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और समाज तथा राज्य के विकास में योगदान देने वाले लोगों के कार्यों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान किया।