November 27, 2026

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। शहर के नर्मदा वार्ड में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दुकान जा रही महिला ममता अग्रवाल के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पीछे से आए बदमाशों ने मारा झपट्टा

जानकारी के मुताबिक, ममता अग्रवाल घर से अपनी दुकान की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पीछे पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। इसके बाद दोनों तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में चिंता है। व्यस्त इलाके में हुई चेन स्नेचिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद ममता अग्रवाल परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचीं और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इनके जरिए बदमाशों की पहचान, भागने के रास्ते और बाइक का नंबर पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *