November 29, 2026

सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के जलहथनी उर्ती स्थित बरहपन पंचायत के जलहथनी टोला में कच्चा मकान भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मकान के मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ परिवार सुदर्शन विश्वकर्मा का है।

सूचना मिलते ही पहुंची प्रशासन और राहत दल की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम, राहत दल और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

इलाके में शोक का माहौल

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की निगाहें राहत और बचाव कार्य पर टिकी रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *