September 21, 2026

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य में आयोजित दो दिवसीय “अग्र महाकुंभ 2026—सेवा, शक्ति और सामर्थ्य का संगम” के दूसरे दिन 20 सितंबर को छत्तीसगढ़ स्तरीय “दशम अग्र अलंकरण समारोह” आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, समाजसेवा, राजनीति, चिकित्सा, जीव-दया, पर्यावरण, पत्रकारिता, खेल, महिला सशक्तिकरण, कला-संस्कृति, उद्योग-व्यापार और संस्थागत सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 18 प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

चयन समिति ने उपलब्धियों के मूल्यांकन के बाद किया चयन

अग्र अलंकरण के संयोजक ललित अग्रवाल तथा सह-संयोजक पंकज अग्रवाल, डॉ. विकास गोयल और वर्षा अग्रवाल ने बताया कि चयन समिति ने प्राप्त प्रविष्टियों और संबंधित प्रतिभाओं की उपलब्धियों का विस्तृत अध्ययन किया। इसके बाद चिंतन-मंथन और मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया।

आयोजकों के अनुसार, चयनित प्रतिभाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है और अपनी उपलब्धियों से अग्रवाल समाज के साथ छत्तीसगढ़ का भी गौरव बढ़ाया है।

18 प्रतिभाओं और संस्थाओं को मिलेगा अग्र अलंकरण

दशम अग्र अलंकरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के लिए निर्धारित 18 पुरस्कार इस प्रकार हैं—

  1. अग्र-दीप पुरस्कार — पीएचडी/पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल के क्षेत्र में डॉ. संजय अग्रवाल, बिल्हा
  2. अग्र-गौरव पुरस्कार — यूपीएससी में IAS/IPS/IFS/IRS चयन के लिए कु. वैभवी अग्रवाल, रायपुर
  3. अग्र-भूषण पुरस्कार — समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’, बिलासपुर
  4. अग्र-दानी पुरस्कार — अस्पताल, धर्मशाला, गौशाला आदि के निर्माण में उत्कृष्ट सहयोग के लिए विनोद अग्रवाल, अंबिकापुर
  5. अग्र-शिखर पुरस्कार — राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजेश अग्रवाल, लखनपुर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन।
  6. अग्र-शिरोमणि पुरस्कार — समाजसेवा में आजीवन समर्पित सेवाओं के लिए महेन्द्र सेक्सरिया, दुर्ग
  7. अग्र-श्री पुरस्कार — जीव-दया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुधीर सुल्तानिया, रायपुर
  8. अग्र-धन्वंतरि पुरस्कार — स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा में योगदान के लिए डॉ. अंकिता गोयल, अंबिकापुर
  9. अग्र-पुंज पुरस्कार — बारहवीं कक्षा की प्रावीण्य सूची में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कु. प्रगति अग्रवाल, लखनपुर
  10. अग्र-मित्र पुरस्कार — पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान के लिए महेन्द्र बागड़ोदिया, रायपुर
  11. अग्र-प्रखर पुरस्कार — राष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक प्रतियोगी परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए डॉ. पल्लवी अग्रवाल, रायपुर
  12. अग्र-विशारद पुरस्कार — नृत्य एवं संगीत के क्षेत्र में प्रांतीय/राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तनिषा अग्रवाल, अंबिकापुर
  13. अग्र-विभूति पुरस्कार — सामाजिक प्रकाशन, पत्रकारिता अथवा न्यूज मीडिया सहयोग के लिए नमित जैन, रायपुर
  14. अग्र-श्रेष्ठ पुरस्कार — खेलकूद में प्रांतीय/राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जयनारायण ‘राहुल’ अग्रवाल, बसना
  15. अग्र-ज्योति पुरस्कार — महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए ममता अग्रवाल, अंबिकापुर
  16. अग्र-रत्न पुरस्कार — कला, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सौम्या जिंदल, कांसाबेल
  17. अग्र-उद्यमी पुरस्कार — उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दादूराम अग्रवाल, रायपुर
  18. अग्र-संस्था पुरस्कार — उत्कृष्ट अग्रवाल संस्था के रूप में विशिष्ट पहचान के लिए अग्रवाल सभा अंबिकापुर

तीन प्रतिभाओं को मिलेगा ‘अग्र विशिष्ट सम्मान’

अग्र महाकुंभ 2026 के दौरान विशिष्ट उपलब्धियों एवं योगदान के लिए तीन प्रतिभाओं को “अग्र विशिष्ट सम्मान” से भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें आयुष सांवड़िया, बाराद्वार; सैन्टी सोनाभ गर्ग, कटघोरा और रचना नितेश गोयल शामिल हैं।

समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य

आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यक्रम संयोजक सुभाष गोयल एवं कन्हैयालाल अग्रवाल, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुनील अग्रवाल ‘बॉबी’, मुकेश गर्ग और प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य समाज की उल्लेखनीय प्रतिभाओं का अभिनंदन करने के साथ नई पीढ़ी को सेवा, शिक्षा, पुरुषार्थ, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने और इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए समाजजनों से सहभागिता की अपील की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *