अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर में नवयुवक मित्र मंडल की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक कॉलोनी मैदान (रावणभाठा) में होने वाले इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में कथावाचक पंडित युवराज पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

शाम 7:30 बजे होगी मां दुर्गा की आरती
आयोजकों के अनुसार, 25 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे मां दुर्गा की आरती की जाएगी। इसके बाद रात 8 बजे से शरद पूर्णिमा महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान लोक गायिका अलका चंद्राकर भक्ति और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन में श्रद्धालु भक्तिमय माहौल का आनंद ले सकेंगे।
छठवें साल हो रहा महोत्सव का आयोजन
नवयुवक मित्र मंडल ने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव का यह छठवां वर्ष है। वर्ष 2021 में पहले आयोजन में पायल गोस्वामी ने प्रस्तुति दी थी। वर्ष 2022 में गुरुदेव कामता प्रसाद, 2023 में हिरेश-जितेश्वरी सिन्हा, 2024 में पंडित विवेक शर्मा और 2025 में सुनील सीहोरे ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी।
इस वर्ष छठवें आयोजन में अलका चंद्राकर अपनी गायकी से समां बांधेंगी। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।