इंदौर। बहुचर्चित चंदाना जहरीली शराब कांड में पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन कासलीवाल के पिता और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बेटे और कर्मचारी के बयानों के आधार पर कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार अमन कासलीवाल और एक अन्य कर्मचारी के बयानों के आधार पर आनंद कासलीवाल की कथित संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि, इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अमन कासलीवाल और अजय राठौर दो दिन की रिमांड पर
इसी मामले में कोर्ट में पेश किए गए अन्य आरोपियों में मुख्य आरोपी अमन कासलीवाल और अजय राठौर को अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
आनंद कासलीवाल की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।