November 15, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को हुई बैठक में हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में छह लोगों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

अधिवक्ता वर्ग से चार नामों पर सहमति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिवक्ता वर्ग से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टि (आरएन पुष्टि उर्फ रतन पुष्टि), शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों को मंजूरी दी गई है।

न्यायिक अधिकारियों में रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा शामिल

वहीं, न्यायिक अधिकारियों की श्रेणी से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर कॉलेजियम ने सहमति जताई है।

कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब इन छह नामों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने और न्यायिक कामकाज को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *