November 7, 2026

राजनांदगांव। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मां दुर्गा की आराधना कर हथियारों की पूजा की। पूजा की परंपरा निभाते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर भी किया।

मां दुर्गा से की सुरक्षा और बुराई के अंत की कामना

विजयादशमी के अवसर पर शहर के पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने अपने हथियारों को रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मां दुर्गा से बुराई के अंत और लोगों की सुरक्षा के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने देश-प्रदेश में शांति, सुरक्षा और भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना भी की।

SP अंकिता शर्मा ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। शस्त्र पूजन के माध्यम से पुलिस बल ने देश और समाज की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

हवन-पूजन के बाद किया हर्ष फायर

शस्त्र पूजन के दौरान हवन और यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारियों ने आहुति दी। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ एएसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारियों ने बंदूक चलाकर हर्ष फायर किया। साथ ही पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई। दशहरा पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल ने सुरक्षा और कर्तव्य निर्वहन के संकल्प को दोहराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *