September 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे भाजपा की एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला में शामिल होंगे।

कार्यशाला का आयोजन रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में किया जाएगा। इसमें पार्टी के संगठन पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के साथ पार्टी के कामकाज को और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

कार्यशाला के दौरान शिव प्रकाश संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने तथा संगठन के काम को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर मंथन होने की संभावना है।

शिव प्रकाश का यह छत्तीसगढ़ प्रवास आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यशाला में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन की रणनीति पर भी चर्चा संभव है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *