मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अफजलपुर थाना क्षेत्र के पिंडा गांव के पास एक स्कूल वाहन हादसे का शिकार हो गई। जीनियस पब्लिक स्कूल की यह गाड़ी अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पास में एक पेड़ से जा टकराई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के समय वाहन में करीब सात बच्चे सवार थे, जो चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है।