November 20, 2026

बिलासपुर। शहर के नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को गलत बताया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सुखम बाई साहू कान में दर्द की शिकायत लेकर श्रीराम केयर हॉस्पिटल पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला के हृदय में ब्लॉकेज होने की बात कहकर उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उपचार के बाद महिला की अस्पताल में ही मौत हो गई।

परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा

महिला की मौत से नाराज परिजनों ने रविवार को अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इलाज की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि कान में दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला को हृदय में ब्लॉकेज बताकर एंजियोप्लास्टी क्यों कराई गई और उपचार के दौरान उनकी जान कैसे चली गई?

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उपचार में शामिल चिकित्सकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधक ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया है। फिलहाल, महिला की मौत के कारणों और उपचार में किसी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच का विषय है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *