November 5, 2026

मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पतेरिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 8 बच्चे ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए। दो बच्चियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है। अन्य घायलों का कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

विसर्जन से लौटते समय बिजली लाइन की चपेट में आए बच्चे

जानकारी के मुताबिक, कोठी के वार्ड नंबर 14 और 15 के ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। गुरुवार शाम विसर्जन के बाद सभी लौट रहे थे। इसी दौरान पतेरिया गांव के पास ट्रॉली में सवार बच्चे ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रॉली में सवार सभी 8 बच्चे घायल हो गए।

दो बच्चियों की हालत गंभीर, सतना रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉ. अनुराग सिंह बागरी ने उनका उपचार शुरू किया।

दो बच्चियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया। बाकी बच्चों का कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *