November 24, 2026

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचकर बुझाने तक गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

सोफा-दीवान के गद्दे बनाने का होता है काम

जानकारी के अनुसार, जगदम्बा फोम्स में सोफा और दीवान के गद्दे बनाने का काम किया जाता है। आग लगने से गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जल गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन सामने नहीं आया है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। संबंधित टीमों की ओर से घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *