November 25, 2026

शहर के करबला क्षेत्र में शनिवार को आहूजा टीवी सेंटर और साईं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।

आग लगने के कारणों और नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *