November 25, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में नए साल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी 2027 से प्रदेश के 19 IAS अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिलने की संभावना है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

3 अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव, 16 को भी मिलेगा प्रमोशन

जानकारी के मुताबिक, कुल 19 अधिकारियों को पदोन्नत किया जाना है। इनमें तीन अधिकारी प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट होंगे, जबकि 16 अन्य अधिकारियों को भी उच्च पदों पर पदोन्नति मिलेगी।

इस प्रक्रिया में संजय गोयल, निशांत वरवड़े, ज्ञानेश्वर पाटिल, रुचिका चौहान, नेहा मारव्या और चंद्रमौली शुक्ला सहित 2012 बैच के कई अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न जिलों में कलेक्टर और निगम-मंडलों में पदस्थ अधिकारी भी हैं।

लोकायुक्त और EOW से मांगी गई रिपोर्ट

पदोन्नति प्रक्रिया के तहत सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) से संबंधित अधिकारियों की अद्यतन जांच रिपोर्ट मांगी है। विभाग ने ये रिपोर्ट इसी महीने के दूसरे सप्ताह तक उपलब्ध कराने को कहा है।

DPC की बैठक के बाद जारी होंगे आदेश

जांच रिपोर्ट और आवश्यक क्लीयरेंस मिलने के बाद विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक होगी। इसमें अधिकारियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद पदोन्नति के आदेश जारी होंगे, जो 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *