भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी रैली’ में शामिल नहीं होने पर की गई है। रैली में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश समेत देशभर के कार्यकर्ताओं और नेताओं को कहा गया था।

रैली में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, रैली में प्रदेश यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी शामिल नहीं हुए। इसके बाद राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस ने 60 पदाधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की।