September 14, 2026

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला, शराब और कस्टम मिलिंग घोटाला मामलों में जांच तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से ईओडब्ल्यू-एसीबी लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी ने शराब घोटाले के मामले में रामगोपाल अग्रवाल का सामना उनके अकाउंटेंट देवेंद्र डडसेना और मुख्य आरोपी अनवर ढेबर से भी कराया। हालांकि पूछताछ के दौरान रामगोपाल अग्रवाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। अब जांच की दिशा और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर है। देखिए ये रिपोर्ट।

फिलहाल ईओडब्ल्यू-एसीबी की पूछताछ जारी है और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद रामगोपाल अग्रवाल को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में भी उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, आगे की कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भी कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकता है। हालांकि इन सभी मामलों में जांच अभी जारी है और आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत के समक्ष होने वाली न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *