September 13, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले के साथ कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। यह आदेश गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता ने राज्यपाल के नाम से जारी किया है।

चंचल शेखर बने खेल एवं युवा कल्याण संचालक

आदेश के मुताबिक 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल के पद से हटाकर संचालक, खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमान यादव को खेल विभाग से वापस पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अब वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आसूचना के पद के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

अनिल कुमार और डी. श्रीनिवास वर्मा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी

तबादला आदेश में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। 1993 बैच के IPS अधिकारी अनिल कुमार, जो विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा के पद पर हैं, उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी तरह 1997 बैच के IPS अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स एवं विशेष कार्य बल के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल एवं सशस्त्र बल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार का उल्लेख किया गया है। फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *