रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने आर्थिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी-सहप्रभारी और संभाग प्रभारी-सहप्रभारियों की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश के सभी 36 जिलों और पांचों संभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ में की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

36 जिलों और 5 संभागों में मिली जिम्मेदारी
पार्टी की ओर से जारी सूची में जिला स्तर के साथ-साथ संभाग स्तर पर भी प्रभारी और सहप्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। इन नियुक्तियों के जरिए आर्थिक प्रकोष्ठ के संगठनात्मक कामकाज के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा ने सभी जिलों और संभागों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
देखें पूरी सूची
आर्थिक प्रकोष्ठ में जिला और संभाग प्रभारी-सहप्रभारियों के नामों की पूरी सूची पार्टी की ओर से जारी की गई है। नीचे दी गई तस्वीरों में देखें कि किस जिले और संभाग की जिम्मेदारी किस पदाधिकारी को सौंपी गई है।
[जिला एवं संभाग प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची देखें]