September 21, 2026

रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रेल मंत्री RPF स्थापना दिवस-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए रेलवे मंडल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों का फोकस खास तौर पर रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर है।

रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों में तेजी

रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन के साथ-साथ यार्ड, स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। संबंधित विभागों को अपने-अपने कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्टेशन पुनर्विकास परियोजना से जुड़े विभिन्न कार्यों को गति देने और निर्माण के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को कम करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

सभी विभागों के बीच समन्वय पर जोर

रेलवे के सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। RPF स्थापना दिवस समारोह और केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए मंडल स्तर पर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों का फोकस समारोह की व्यवस्थाओं के साथ स्टेशन और आसपास चल रहे विकास कार्यों को भी समय पर पूरा करने पर है। आने वाले दिनों में तैयारियों को और तेज किए जाने की संभावना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *