September 23, 2026

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री माझी ने CM साय का स्वागत किया। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच लंबे समय से आत्मीय संबंध रहे हैं। ऐसे में साझा हितों से जुड़े विषयों पर बेहतर समन्वय का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल सकता है।

विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ने से नागरिक सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के विकास को भी गति मिल सकती है।

दोनों मुख्यमंत्रियों की इस मुलाकात को पड़ोसी राज्यों के बीच आपसी संबंधों और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मुलाकात के तौर पर देखा जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *