May 16, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद और प्रदेश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के उद्देश्य से 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस विधेयक के समर्थन में देशभर की माताएं और बहनें आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में यहां हॉल मीटिंग का आयोजन किया गया था, जहां महिलाओं ने अपना समर्थन जताया।

यूसीसी को लेकर बनी समिति

राज्य कैबिनेट की बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया है। इस मामले में सीएम साय ने कहा कि रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति प्रदेश में यूसीसी लागू करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार करेगी और सभी वर्गों व संगठनों से सुझाव लेकर एक प्रारूप तैयार करेगी।

सक्ती पावर प्लांट हादसे पर जताया शोक

सक्ती जिले के पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। सीएम ने कहा, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही प्रधानमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। कंपनी की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 35-35 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *