निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के एक शिक्षक द्वारा कॉलेज के ही छात्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और छात्रों में नाराजगी है। लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक एक छात्र के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना कॉलेज परिसर की है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और घटना की पूरी परिस्थितियों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
विवाद की वजह स्पष्ट नहीं
शिक्षक और छात्र के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और मारपीट की नौबत क्यों आई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे मामले की जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल, इस मामले में कॉलेज प्रबंधन या प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।