November 8, 2026

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करसी गांव के पास की है।

टक्कर के बाद पलट गई पिकअप

जानकारी के अनुसार, मालवाहक पिकअप तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान करसी गांव के पास उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान नहीं, पिकअप जब्त

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या वाहन चालक नशे की हालत में था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *