November 9, 2026

रायपुर। राजकुमार कॉलेज, रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी म्यूजिक फेस्ट ‘नाद संगम’ 2026-27 का समापन सुरमयी प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव में देश के प्रतिष्ठित आईपीएससी स्कूलों के युवा संगीतकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, कॉलेज परिसर में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी तीरंदाजी एवं शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मेजबान राजकुमार कॉलेज के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में कई पदक अपने नाम किए।

‘नाद संगम’ में सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार संयुक्त रूप से

म्यूजिक फेस्ट का सबसे प्रतिष्ठित मैग्नम ओपस अवार्ड – आउटस्टैंडिंग स्कूल कॉन्टिनजेंट इस वर्ष ऐतिहासिक टाई के साथ राजकुमार कॉलेज, रायपुर और द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

वहीं, डिस्टिंक्शन अवार्ड – एक्सेप्शनल स्कूल स्क्वॉड परफॉर्मेंस यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, मोहाली को और लॉरिएट अवार्ड – एक्सीलेंस इन स्कूल ब्रिगेड डेली कॉलेज, इंदौर को मिला।

राजकुमार कॉलेज के प्रतिभागियों ने जीते व्यक्तिगत और समूह पुरस्कार

मेजबान राजकुमार कॉलेज ने समग्र स्कूल पुरस्कार के साथ विभिन्न संगीत श्रेणियों में भी शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्रतिभागियों को इन वर्गों में सम्मान मिला:

  • भारतीय शास्त्रीय गायन (एकल): हरसिफ़त कौर
  • इंडियन क्लासिकल प्लेइंग (सोलो): अस्मी जैन
  • भारतीय ताल वाद्य (एकल): लक्ष्य सेठिया
  • समूह लोकगीत: राजकुमार कॉलेज समूह
  • जुगलबंदी (सेमी-क्लासिकल वादन): सहाना मांडले एवं सार्थक मारुवड़ा
  • भारतीय शास्त्रीय ऑर्केस्ट्रा: राजकुमार कॉलेज समूह
  • वेस्टर्न ड्रम सोलो: अरहम जैन

कॉलेज के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैग्नम ओपस ट्रॉफी में संयुक्त विजेता होना संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता और सहयोग की भावना का प्रतीक है। उनके मुताबिक, ‘नाद संगम’ जैसे मंच सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगीत महोत्सव का समापन हुआ।

तीरंदाजी चैंपियनशिप में राजकुमार कॉलेज का दमदार प्रदर्शन

इसी आयोजन के तहत ऑल इंडिया आईपीएससी तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन इंडियन, कंपाउंड और रिकर्व वर्गों में मुकाबले हुए। मेजबान राजकुमार कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में पदक हासिल किए।

इंडियन राउंड

  • बालिका अंडर-17 टीम: स्वर्ण – आदिश्री नायकर, दर्शिता पटेल, अवधि अग्रवाल और मौली वैद्य।
  • बालिका अंडर-19 व्यक्तिगत ओवरऑल: रजत – दीक्षा सिन्हा।
  • बालिका अंडर-19 टीम: रजत – राजकुमार कॉलेज, रायपुर।
  • बालक अंडर-19 टीम: कांस्य – राजकुमार कॉलेज, रायपुर।

कंपाउंड राउंड

  • बालिका अंडर-14 व्यक्तिगत ओवरऑल: स्वर्ण – डिम्पल डोडका, रजत – हरगुन कौर मनचंदा।
  • बालक अंडर-14 व्यक्तिगत ओवरऑल: रजत – अर्णव जैन।
  • बालक अंडर-14 टीम: स्वर्ण – राजकुमार कॉलेज, रायपुर।
  • बालक अंडर-17 व्यक्तिगत ओवरऑल: रजत – ओजस्वी सिंह।
  • बालक अंडर-17 टीम: स्वर्ण – ओजस्वी सिंह, रत्नशील मेश्राम, ऐश्वर्य केडिया और अथर्व सरावगी।
  • बालिका अंडर-17 टीम: स्वर्ण – प्रज्ञा साहू, महिमा सिंह, आराध्या लकड़ा और दीक्षा कश्यप की टीम।

प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके फोकस और खेल भावना की सराहना की।

29 स्कूलों की टीमें ले रहीं हिस्सा

आयोजकों के अनुसार, आईपीएससी तीरंदाजी और शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में 29 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 26 अक्टूबर 2026 तक जारी रहने वाली है। विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *