November 10, 2026

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, जबकि कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

इन जिलों में 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत संबंधित जिलों के कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

इसके तहत रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, रायगढ़, राजनांदगांव, कबीरधाम, कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया और सूरजपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।

ये आदेश संबंधित जिलों के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर लागू होंगे।

आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ और उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को इन दोनों जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियात बरतने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *