November 19, 2026

रायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितताओं और कथित अवैध वसूली के मामलों में स्वास्थ्य विभाग ने छत्तीसगढ़ के 19 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इनमें से 16 अस्पतालों को एक से तीन साल तक के लिए आयुष्मान योजना से ब्लैकलिस्ट किया गया है।

जांच में सामने आईं अनियमितताएं

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पतालों में जांच और छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज और योजना के क्रियान्वयन में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। इसके बाद विभाग ने अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की।

कार्रवाई की सूची में रायपुर के विजन सेंटर आई हॉस्पिटल और सरगुजा के डीएचटी हॉस्पिटल का नाम भी शामिल है। हालांकि, इन दोनों अस्पतालों को छोड़कर शेष 16 अस्पतालों को एक से तीन साल की अवधि के लिए योजना से बाहर किया गया है।

ये 16 अस्पताल हुए ब्लैकलिस्ट

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के तहत आयुष्मान योजना से बाहर किए गए अस्पतालों की सूची इस प्रकार है—

  1. श्री अनंत साई अस्पताल, रायपुर
  2. पल्स हॉस्पिटल, दुर्ग
  3. नेताम हॉस्पिटल, कोंडागांव
  4. हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल, कोरबा
  5. स्वामी चंद्रशेखरानंद हॉस्पिटल, बस्तर
  6. एसके केयर हॉस्पिटल, रायपुर
  7. जय जगन्नाथ हेल्थ केयर, कबीरधाम
  8. अशोक प्रसूति मंदिर, बिलासपुर
  9. केयर एंड केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर
  10. श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, दुर्ग
  11. महावीर हॉस्पिटल, रायपुर
  12. श्रीनिवास हॉस्पिटल, रायपुर
  13. वरदान हॉस्पिटल, रायपुर
  14. सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर
  15. हेरिटेज हॉस्पिटल, रायपुर
  16. रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रायपुर

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखना और मरीजों के हितों की रक्षा करना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *