रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने चुनावी रणनीति को गति देने के लिए प्रदेश चुनाव टोली का गठन किया है। इसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, सांसद संतोष पांडेय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।
पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए नगरीय निकाय चुनावों के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं।