November 20, 2026

रायपुर। देश की राजनीति में नेताओं के बीच सार्वजनिक बहस की चुनौती देने का सिलसिला तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी उन्हें नक्सलवाद के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है।

विजय शर्मा ने कहा कि वे किसी भी जगह, किसी भी मंच पर और किसी भी समय राहुल गांधी के साथ बहस करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता नक्सलियों को अपना हीरो बताते हैं, जबकि झीरम घाटी में नक्सलियों के हमले में कांग्रेस के कई नेताओं की हत्या हुई थी।

उप मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि क्या वे नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर बहस की उनकी चुनौती स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे?

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *