November 9, 2026

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जा रही है। इसमें धान खरीदी सीजन 2026-27 की तैयारियों और कस्टम मिलिंग नीति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति पर नजर

बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान उपार्जन की व्यवस्था और कस्टम मिलिंग नीति को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा 1 नवंबर से आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है।

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर भी हो सकते हैं फैसले

कैबिनेट बैठक में कर्मचारी संगठनों की मांगों समेत अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेशभर की नजर रहेगी। हालांकि, इन मुद्दों पर अंतिम निर्णय और आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद ही स्पष्ट होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *