November 29, 2026

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की पदस्थापना का मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। कुलपति की उम्र को आधार बनाकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य शासन और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

यूजीसी के नियमों का दिया हवाला

याचिका में कहा गया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के अनुसार कुलपति पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित है। याचिकाकर्ता का दावा है कि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा 30 जून 2026 को ही 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इसके बावजूद वे कुलपति पद पर बने हुए हैं।

पद से हटाने की मांग

याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि डॉ. मिश्रा की वर्तमान आयु यूजीसी के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप नहीं है। इसी आधार पर उन्हें जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पद से तत्काल हटाने की मांग की गई है।

हाईकोर्ट ने मामले में शासन और संबंधित पक्षों से चार सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। अब सभी की निगाहें जवाब दाखिल होने के बाद होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *