November 29, 2026

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम पुदर सलैया में रतनजोत के बीज खाने से करीब 17 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल सभी बच्चों की हालत नियंत्रण में है।

पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे बच्चे

जानकारी के मुताबिक, स्कूल के पास रतनजोत के पौधे लगे हुए हैं। बच्चों ने गलती से इनके बीज या पौधे का कोई हिस्सा खा लिया। इसके कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और घबराहट होने लगी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद ली गई।

एंबुलेंस और अन्य माध्यमों से 15 बच्चों को सिविल अस्पताल सिलवानी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। अन्य दो बच्चों का इलाज प्रतापगढ़ में किए जाने की जानकारी मिली है।

डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी

सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राहुल धाकड़ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति फिलहाल ठीक और नियंत्रण में है। सभी को डॉक्टरों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। उपचार के बाद ही तय किया जाएगा कि किसी बच्चे को आगे रेफर करने की जरूरत है या नहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *