November 25, 2026

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनोखा अंदाज देखने को मिला। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गीत गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में राजनीतिक संदेश दिया। उनके इस अंदाज का वीडियो अब चर्चा में है।

गीत के जरिए विपक्ष पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान अर्जुन मेघवाल ने गीत गुनगुनाया। इसके बोल थे- “कहीं नहीं जाएंगे मोदी, न आएंगे वो लोग जिन्होंने अपनी साख खो दी।” इस गीत के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी बात रखी और विपक्षी दलों पर तंज कसा।

सांसद और विधायकों ने भी मिलाया सुर

केंद्रीय मंत्री को गाते देख कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने भी उनका साथ दिया। इस दौरान जबलपुर सांसद आशीष दुबे, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गीत में सुर मिलाया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बन गया।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में शामिल होने पहुंचे

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं। इस अभियान के जरिए भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्षी दलों की कार्यशैली को लेकर जनता के बीच अपनी बात रख रही है। इसी दौरान होटल में हुए कार्यक्रम में मेघवाल का यह गीत वाला अंदाज चर्चा का विषय बन गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *