रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को रक्षित आरक्षी केंद्र से नई जिम्मेदारी दी गई है।

किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी?
जारी आदेश के अनुसार:
- निरीक्षक राजेश कुमार सिंह – आजाद चौक थाना प्रभारी से टिकरापारा थाना प्रभारी
- निरीक्षक राजेश कुमार मराई – टिकरापारा थाना प्रभारी से रक्षित आरक्षी केंद्र
- निरीक्षक अर्चना धुरंधर – प्रभारी महिला थाना से आजाद चौक थाना प्रभारी
- निरीक्षक राजश्री मौर्य – रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना
- निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू – प्रभारी जिविशा से थाना प्रभारी गोलबाजार
- निरीक्षक आनंद सोनी – रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात
- निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी – रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी निरीक्षकों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।