सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

ढेका गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना माडा थाना क्षेत्र के ढेका गांव के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।