November 9, 2026

उज्जैन। शहर के जामा मस्जिद इलाके में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। कुछ देर शांति रहने के बाद बड़ी संख्या में लोग दोबारा मौके पर जमा हो गए और पथराव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

वरिष्ठों और जनप्रतिनिधियों ने समझाने का किया प्रयास

जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद के सामने लोगों की भीड़ दोबारा एकत्रित हो गई। मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिनिधियों और शहर काजी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और स्थिति शांत करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि समझाइश के बावजूद भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दोबारा पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और भीड़ को मौके से हटाया।

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

पथराव के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है। अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच मुस्लिम समाज द्वारा शाही मस्जिद के एक हिस्से को स्वेच्छा से हटाने का मामला भी सामने आया था। प्रशासन ने उस दौरान भी शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *